Logo
Logo
mic
Download
बातें सितारों की - आशा भोसले

बातें सितारों की - आशा भोसले

Duration

1hr 32m

Language

Hindi

Released

Category

Entertainment

Like

Favorite

like

Review

play

Play

share

Share

"आवाज़ हिंदी के नए शो ''बातें सितारों की'' के इस सीजन में हम बात करेंगे, आशा भोसले जी के बारे में। हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वालीं आशा भोसले को भारतीय सिनेमा जगत की महान गायिकाओं में गिना जाता है। 'द क्वीन ऑफ़ मेलोडी' आशा भोसले ने अपनी आवाज से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज किया है, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए आशा को कई बाधाओं से गुजरना पड़ा था। इस शो में हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे। बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने एक सिंगल वर्किंग मदर के रूप में अपने तीनों बच्चों की परवरिश की है। तो चलिए, सुनते हैं, उनकी प्रेरक जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से।"

Read More

"आशा’ रेस्टोरेंट "

1 - "आशा’ रेस्टोरेंट "

07 min 33 sec

Like

8

play...

Episode info

info

Share Episode

share
आजा-आजा मैं हूं प्यार तेरा

2 - आजा-आजा मैं हूं प्यार तेरा

09 min 14 sec

Like

3

play...

Episode info

info

Share Episode

share
आशा जी का संगीत में करियर

3 - आशा जी का संगीत में करियर

09 min 35 sec

Like

4

play...

Episode info

info

Share Episode

share
इन आंखों की मस्ती के

4 - इन आंखों की मस्ती के

09 min 16 sec

Like

3

play...

Episode info

info

Share Episode

share
आशा जी के गाने के किस्से

5 - आशा जी के गाने के किस्से

12 min 37 sec

Like

2

play...

Episode info

info

Share Episode

share
बॉलीवुड और हॉलीवुड अवार्ड

6 - बॉलीवुड और हॉलीवुड अवार्ड

06 min 50 sec

Like

1

play...

Episode info

info

Share Episode

share
दोबारा से संगीत सीखना

7 - दोबारा से संगीत सीखना

08 min 30 sec

Like

1

play...

Episode info

info

Share Episode

share
दूसरी शादी का किस्सा

8 - दूसरी शादी का किस्सा

12 min 03 sec

Like

1

play...

Episode info

info

Share Episode

share
"आशा जी के बारे में रोचक जानकारी "

9 - "आशा जी के बारे में रोचक जानकारी "

08 min 25 sec

Like

1

play...

Episode info

info

Share Episode

share
गणपतराव से तलाक

10 - गणपतराव से तलाक

08 min 03 sec

Like

1

play...

Episode info

info

Share Episode

share

बातें सितारों की - आशा भोसले

Entertainment|Hindi|10 Episodes
Like
share
like

About Show

"आवाज़ हिंदी के नए शो ''बातें सितारों की'' के इस सीजन में हम बात करेंगे, आशा भोसले जी के बारे में। हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वालीं आशा भोसले को भारतीय सिनेमा जगत की महान गायिकाओं में गिना जाता है। 'द क्वीन ऑफ़ मेलोडी' आशा भोसले ने अपनी आवाज से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज किया है, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए आशा को कई बाधाओं से गुजरना पड़ा था। इस शो में हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे। बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने एक सिंगल वर्किंग मदर के रूप में अपने तीनों बच्चों की परवरिश की है। तो चलिए, सुनते हैं, उनकी प्रेरक जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से।"

EpisodesDuration
"आशा’ रेस्टोरेंट "

1 . "आशा’ रेस्टोरेंट "

"बहुत सारे लोग केवल यह जानते हैं कि आशा भोसले केवल एक गायिका हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। एक अच्छी गायिका होने के अलावा वह बहुत अच्छी कुक और मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं। एक बार उन्होंने खुद एक पत्रकार को इंटरव्यू में कहा था कि अगर वह गायिका न बन पातीं तो एक अच्छी कुक बनकर ढेर सारा पैसा कमा सकती हैं। इस एपिसोड में हम सुनेंगे आशा जी के खाना बनाने की कला और उनके रेस्टोरेंट बिज़नेस के बारे में। "

More

07 min 33 sec

play

share

आजा-आजा मैं हूं प्यार तेरा

2 . आजा-आजा मैं हूं प्यार तेरा

"इस एपिसोड में हम आपको साल 1966 में आई फिल्म 'तीसरी मंजिल' के हिट गाने 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा' से जुड़ा मशहूर किस्सा बताएंगे। क्या आपको पता है कि इस गाने की रिकॉर्डिंग के वक्त आशा भोसले और मोहम्मद रफी पर 500 रुपये की शर्त लगी थी कि कौन ये गाना बेहतर गाता है। किसने लगाई थी ये शर्त और फिर कॉम्पिटिशन में कौन जीता? जानते हैं, इस एपिसोड में। "

More

09 min 14 sec

play

share

आशा जी का संगीत में करियर

3 . आशा जी का संगीत में करियर

"आशा जी ने शुरुआत में कम बजट की हिंदी फिल्मों के लिए गाने गाकर, अपने गायन करियर को आगे बढ़ाया। उनके अधिकांश गीत मूल रूप से वैम्प्स, कैबरे नंबर्स या सी ग्रेड मूवीज जैसी भूमिकाओं के लिए थे। इसे टॉप तक लाने में आशा जी ने काफी मेहनत की थी। आशा जी ने अपने कुछ गीतों जैसे ‘मांग के साथ तुम्हारा’ और ‘ उड़ें जब जब जुल्फें तेरी’ के माध्यम से संगीत इंडस्ट्री में अच्छी पहचान बनानी शुरू कर दी थी। इसके बाद तो आशा जी ने एक के बाद एक सुपरहिट गाने जैसे ‘दीवाना हुआ बादल’, ‘आओ हुजूर तुमको’, ‘ये दिल मेहरबान’ गाकर लोगों को अचंभित कर दिया। फिर सन 1974 में आशा जी ने फिल्म ‘प्राण जाये पर वचन न जाये’ के लिए ‘चैन से’ गाना गाकर रिकॉर्ड बनाया था. इन गीतों की शानदार सफलता के बाद उन्हें एस.डी. बर्मन जैसे अन्य संगीत निर्देशकों द्वारा नोटिस किया गया। "

More

09 min 35 sec

play

share

इन आंखों की मस्ती के

4 . इन आंखों की मस्ती के

"इस एपिसोड में हम आपको सुनाएंगे उमराव जान फिल्म के संगीत से जुड़ा किस्सा। उमराव जान जैसी फिल्में कभी-कभी ही बनती हैं। उमराव जान के संगीत को तैयार करते वक्त ख़य्याम के दिल में पाकीज़ा का ख्याल था। आशा जी के गले की रेंज ऊंची थी और ख़य्याम डेढ़ सुर नीचे गवाना चाहते थे। आशा जी ने ख़य्याम साहब से कहा, मैं इस पर नहीं गा पाऊंगी। ख़य्याम साहब ने उनसे कहा, आप कोशिश तो कीजिए। फिर जो गीत रिकार्ड हुआ वह अऩूठा था। गीत सज गया था। ऐसे ही कुछ और किस्से आशा जी से जुड़े हम सुनेंगे इस एपिसोड में। "

More

09 min 16 sec

play

share

आशा जी के गाने के किस्से

5 . आशा जी के गाने के किस्से

"दोस्तों, इस एपिसोड में हम सुनेंगे आशा जी के गाने से जुड़े किस्सों को और बात करेंगे ''उमराव जान से रंगीला'' फिल्म तक के किस्सों के बारे में। आशा भोसले जी के गायिकी के करियर मे चार फिल्में मील का पत्थर साबित हुई, जिसमें नया दौर (1957), तीसरी मंजिल (1966), उमराव जान (1981) और रंगीला (1995) शामिल हैं। तो चलिए सुनते हैं। "

More

12 min 37 sec

play

share

बॉलीवुड और हॉलीवुड अवार्ड

6 . बॉलीवुड और हॉलीवुड अवार्ड

"8 सितंबर 1933 में जन्मी आशा भोसले ने साल 1943 में करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड में फिल्म चुनरिया के गीत सावन आया से उन्होंने कदम रखा। उन्होंने हजारों गाने गाए हैं। यही वजह है कि गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज है। आशा ने 20 इंडियन भाषाओं में 16 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। इसमें से सिंगल, युगल और ग्रुप सॉन्ग शामिल है। उनके एकल गानों की वजह से साल 2011 में उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। इतना ही नहीं उन्हें ग्रैमी में भी नॉमिनेशन मिल चुका है।"

More

06 min 50 sec

play

share

दोबारा से संगीत सीखना

7 . दोबारा से संगीत सीखना

"दोस्तों, इस एपिसोड में हम सुनेंगे आशा जी से जुड़ा एक और किस्सा। आशा जी पहले से ही क्लासिकल संगीत जानती थी, लेकिन उन्हें इस कला से ज्यादा पैसे और काम नहीं मिल पा रहा था। उन्हें 3 बच्चों की परवरिश भी करनी थी। इसलिए उन्होंने अपने उस समय के गुरूजी से कहा उन्हें ऐसा संगीत सिखाओ की वो पैसे कमा सकें। गुरूजी ने उनसे पूँछा की तुमने ऐसा क्यों कहा की तुम पैसों के लिए सीखना चाहती हो ? तो उस पर आशा जी ने अपने और लता जी के बचपन का एक किस्सा सुनाया। तो चलिए सुनते हैं, वो किस्सा। "

More

08 min 30 sec

play

share

दूसरी शादी का किस्सा

8 . दूसरी शादी का किस्सा

"पहली शादी के बाद फिल्म तीसरी मंजिल में जब आशा भोसले ने पंचम दा के साथ काम किया तो दोनों ने एक दूसरे को अपना दिल दे दिया। हालांकि पंचम दा आशा भोसले से 6 साल छोटे थे। साल 1980 में आशा भोसले ने पंचम दा से शादी कर ली। इस एपिसोड में हम सुनेंगे आशा जी के दूसरी शादी का किस्सा। "

More

12 min 03 sec

play

share

"आशा जी के बारे में रोचक जानकारी "

9 . "आशा जी के बारे में रोचक जानकारी "

"बचपन से गायिका का शौक रखने वाली मशहूर सिंगर आशा भोसले को बॉलीवुड में बहुत ही गजब का सिंगर माना जाता है। आशा भोसले अपने करियर में हर बड़ी अभिनेत्री की आवाज बनी हैं। आशा के गाए गीत बहुत शौक के साथ सुने जाते हैं। आशा भोसले दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। आईए जानते हैं आशा भोसले जी के कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में। सुनते हैं, उनके बारे में कुछ रोचक बातें। "

More

08 min 25 sec

play

share

गणपतराव से तलाक

10 . गणपतराव से तलाक

"आशा भोसले ने 1949 में बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव से लव मैरिज की थी। उस वक्त आशा महज 16 साल की थीं। गणपत राव आशा से १५ साल बड़े थे। इस शादी से आशा भोंसले को तीन संतान हुईं। दो बेटे और एक बेटी। 11 साल बाद 1960 में आशा अपने पति से अलग हो गईं। इस एपिसोड में हम आपको बताएंगे उनके तलाक से जुड़ा किस्सा। तो चलिए सुनते हैं। "

More

08 min 03 sec

play

share

You may also like

Picture of the author

सिंधु घाटी सभ्यता

play
Picture of the author

S1E1: D'Evil

play
Picture of the author

Anurag Kashyap

play
Picture of the author

हिरण्यकश्यप की तपस्या

play
Picture of the author

Leh : A Beauty that Scares! Part 1

play
Picture of the author

SIDDHHAKUNJIKA STOTRA WITH ARTH

play