राज़ दुनिया के
Duration
0hr 56m
Language
Urdu
Released
Category
Urdu Shows
Favorite
Review
Play
Share
Read More
1 - ईस्टर आइलैंड
04 min 06 sec
10
Episode info
Share Episode
2 - सहारा रेगिस्तान
04 min 06 sec
5
Episode info
Share Episode
3 - मलेशिया एयरलाइंस विमान MH370
07 min 19 sec
5
Episode info
Share Episode
4 - पिरामिड ऑफ गीजा
05 min 47 sec
3
Episode info
Share Episode
5 - भानगढ़ किला
05 min 37 sec
3
Episode info
Share Episode
6 - नालंदा यूनिवर्सिटी
06 min 11 sec
3
Episode info
Share Episode
7 - श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर
05 min 17 sec
2
Episode info
Share Episode
8 - डीबी कूपर
08 min 24 sec
2
Episode info
Share Episode
9 - माया सभ्यता
04 min 22 sec
2
Episode info
Share Episode
10 - एरिया 51
05 min 03 sec
4
Episode info
Share Episode
राज़ दुनिया के
About Show
| Episodes | Duration | |||
1 . ईस्टर आइलैंड"ईस्टर आइलैंड चिली देश का एक ऐसा द्वीप है, जहां लगभग 600 मूर्तियों का बड़ा कलेक्शन रखा है। इन्हें माआई नाम से पुकारा जाता है। कहा जाता है कि हथौड़े से ठोके जाने के बावजूद इनमें छोटी-मोटी खरोंच के अलावा कोई नुकसान नहीं पहुंचता। यहां कई रहस्यमयी मूर्तियां लगभग 100 टन वजनी और 30-40 फीट लंबी हैं। इस एपिसोड में हम ईस्टर आइलैंड से जुड़े रहस्य का जिक्र करेंगे।" More | 04 min 06 sec | |||
2 . सहारा रेगिस्तान"वैसे तो दुनिया में न जाने कितने ही अजीबोगरीब रहस्य हैं, जिनके बारे में आज तक साफ-साफ पता नहीं चल पाया है। एक ऐसा ही रहस्य अफ्रीका में भी है। दरअसल अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान के बीचों-बीच बना 50 किलोमीटर लंबा-चौड़ा 'रिचट स्ट्रक्चर', जिसे 'अफ्रीका की आंख' भी कहा जाता है, रहस्यों से घिरा पड़ा है। कहते हैं कि ये आंख इतनी विशाल है कि इसकी अद्भुत आकृति अंतरिक्ष से भी साफ-साफ दिखती है। इस एपिसोड में हम सहारा रेगिस्तान से जुड़े रहस्य का जिक्र करेंगे। " More | 04 min 06 sec | |||
3 . मलेशिया एयरलाइंस विमान MH370"कभी-कभी दुनिया में ऐसी घटनाएं भी घट जाती हैं, जिसपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसी ही घटना साल 2014 में घटी थी, जो अब तक दुनियाभर के लोगों के लिए एक रहस्य ही बना हुआ है। दरअसल, मलेशिया एयरलाइंस का एक विमान 239 लोगों के साथ आसमान से ही अचानक गायब हो गया था। इस रहस्यमय घटना को कई साल हो गए है , लेकिन इसका सुराग आज तक किसी को भी नहीं मिला है। इस एपिसोड में हम मलेशिया एयरलाइंस विमान MH370 से जुड़े रहस्य का जिक्र करेंगे। " More | 07 min 19 sec | |||
4 . पिरामिड ऑफ गीजा"दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए हैं। उन्ही जगहों में एक है मिस्र और वहां के पिरामिड। मिस्र की सबसे रहस्यमयी कलाकृति है 'द ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा', जो दुनिया के सात अजूबों में से एक है। वैसे तो यहां के पिरामिडों का इतिहास 4000 साल पुराना बताया जाता है, लेकिन आज भी इन पिरामिडों से जुड़े कई रहस्य हैं, जिनका बारे में सही जानकारी किसी को भी नहीं है। इस एपिसोड में हम पिरामिड ऑफ गीजा से जुड़े रहस्य का जिक्र करेंगे। " More | 05 min 47 sec | |||
5 . भानगढ़ किला"राजस्थान किलों का गढ़ है और हर किले की अपनी एक अलग दास्ताँ है। इन्हीं किलों में से एक हैं राजस्थान के अलवर जिले की अरावली पर्वतमाला में स्थित भानगढ़ किला। ये किला पहाड़ियों पर ढलान वाले इलाके में तल पर स्थित है। यह किला सुंदर वास्तुकला, मंदिर और उद्यान से सज्जित है, लेकिन अब ये एक खंडहर में तब्दील हो चुका है, जो देखने में काफी भयानक लगता है। इस एपिसोड में हम भानगढ़ किला से जुड़े रहस्य का जिक्र करेंगे।" More | 05 min 37 sec | |||
6 . नालंदा यूनिवर्सिटी"दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी नालंदा यूनिवर्सिटी है इस यूनिवर्सिटी की स्थापना 450 ई. में हुई थी। नालंदा यूनिवर्सिटी प्राचीन भारत की सबसे उच्च शिक्षा प्राप्त कराने वाली यूनिवर्सिटी थी, नालंदा यूनिवर्सिटी शिक्षा के क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण और विख्यात केन्द्र माना गया है। इस एपिसोड में हम नालंदा यूनिवर्सिटी से जुड़े रहस्य का जिक्र करेंगे।" More | 06 min 11 sec | |||
7 . श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर"इस एपिसोड में हम जिक्र करेंगे, केरल के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर का। यह देश के सबसे अधिक संपत्ति वाले मंदिरों में से एक है। लेकिन सिर्फ संपत्ति की वजह से नहीं, बल्कि अपने रहस्यमयी होने की वजह से भी ये मंदिर चर्चा में रहता है। माना जाता है कि यहां के गुप्त तहखानों में इतना खजाना छिपा हुआ है, जिसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता। ऐसे ही छह तहखानों के छह दरवाजे खोले जा चुके हैं लेकिन सातवां दरवाजा अब भी बंद है। सुनते हैं, श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के पीछे क्या रहस्य है। " More | 05 min 17 sec | |||
8 . डीबी कूपर"1971 में डीबी कूपर नाम के एक आदमी ने अमेरिकी सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए एक उड़ते हुए प्लेन में 2 लाख डॉलर की लूट की थी और उड़ते हुए प्लेन से ही गायब हो निकला था। सालों से पुलिस आज भी कूपर को तलाश रही है। इसी वजह से उसे इतिहास का सबसे रहस्यमयी आदमी कहा जाता है। इस एपिसोड में हम डीबी कूपर से जुड़े रहस्य का जिक्र करेंगे।" More | 08 min 24 sec | |||
9 . माया सभ्यता"अगर आपने इतिहास पढ़ा होगा तो माया सभ्यता के बारे में कुछ न कुछ जरूर जानते होंगे। वैसे तो यह एक प्राचीन सभ्यता है, जिसके बारे में वैज्ञानिकों को भी बहुत कम ही पता है और इसीलिए इस सभ्यता को किसी रहस्य से कम नहीं माना जाता। इस एपिसोड में हम माया सभ्यता से जुड़े रहस्य का जिक्र करेंगे।" More | 04 min 22 sec | |||
10 . एरिया 51"दुनिया के ऐसे कई रहस्य है जिनसे आज तक पर्दा नहीं उठा है। उनमे से एक है अमेरिका के एरिया 51 का रहस्य। माना जाता है कि यहां एलियंस को कैद कर रखा है और अमेरिका के वैज्ञानिक उन पर शोध कर रहे हैं। उस एरिया में कड़क सुरक्षा के इंतजाम देखे गए हैं, साथ ही वहां जाने की किसी को इजाजत नहीं है। इस एपिसोड में हम एरिया 51 से जुड़े रहस्य का जिक्र करेंगे।" More | 05 min 03 sec |
Recommended shows
You may also like
न ग़ुबार में न गुलाब में मुझे देखना
ईद उल फ़ित्र
अली सरदार जाफरी - मख़दूम पुरस्कार
क्षितिज की कहानी
अदा जाफ़री
बालों की परेशानी











