Logo
Logo
mic
Download
अष्टविनायक

अष्टविनायक

Duration

0hr 49m

Language

Hindi

Released

Category

Devotional

Like

Favorite

like

Review

play

Play

share

Share

गणपति महोत्सव के मौके पर अष्टविनायक यात्रा का अपना महत्व है। महाराष्ट्र के पुणे के आस-पास स्थित गणपति के आठ स्वयभू मंदिरों के दर्शन के लिए यूं तो हमेशा ही श्रद्धालुओं की भीड़ रहती हैं, लेकिन गणेशोत्सव के दौरान यहां का माहौल कुछ अलग ही निराला होता है। इन अष्टविनायकों के साथ कई दिलचस्प कहानियां जुड़ी हुई हैं। माना जाता है कि ब्रह्मा जी के वरदान के बाद श्री गणेश ने हर युग में अलग-अलग रुपों में अवतार लिया और लोगों को लुभाया। आवाज़.कॉम इस महोत्सव के शुभ मौके पर, आपके लिए इन्ही अष्टविनायकों से जुड़ा एक खास शो 'अष्टविनायक' लेकर आया है। इस शो में आप अष्टविनायकों से जुड़ी कथा और मान्यताओं के बारे में सुन सकेंगे।

Read More

अष्टविनायक कथा

1 - अष्टविनायक कथा

04 min 55 sec

Like

5

play...

Episode info

info

Share Episode

share
मयूरेश्वर

2 - मयूरेश्वर

06 min 42 sec

Like

4

play...

Episode info

info

Share Episode

share
सिद्धिविनायक

3 - सिद्धिविनायक

05 min 57 sec

Like

1

play...

Episode info

info

Share Episode

share
बल्लालेश्वर

4 - बल्लालेश्वर

07 min 58 sec

Like

1

play...

Episode info

info

Share Episode

share
वरदविनायक

5 - वरदविनायक

04 min 45 sec

Like

2

play...

Episode info

info

Share Episode

share
चिंतामणि

6 - चिंतामणि

03 min 57 sec

Like

3

play...

Episode info

info

Share Episode

share
गिरिजात्मज

7 - गिरिजात्मज

04 min 37 sec

Like

0

play...

Episode info

info

Share Episode

share
विध्नेश्वर

8 - विध्नेश्वर

05 min 17 sec

Like

3

play...

Episode info

info

Share Episode

share
महागणपति

9 - महागणपति

05 min 00 sec

Like

1

play...

Episode info

info

Share Episode

share

अष्टविनायक

Devotional|Hindi|9 Episodes
Like
share
like

About Show

गणपति महोत्सव के मौके पर अष्टविनायक यात्रा का अपना महत्व है। महाराष्ट्र के पुणे के आस-पास स्थित गणपति के आठ स्वयभू मंदिरों के दर्शन के लिए यूं तो हमेशा ही श्रद्धालुओं की भीड़ रहती हैं, लेकिन गणेशोत्सव के दौरान यहां का माहौल कुछ अलग ही निराला होता है। इन अष्टविनायकों के साथ कई दिलचस्प कहानियां जुड़ी हुई हैं। माना जाता है कि ब्रह्मा जी के वरदान के बाद श्री गणेश ने हर युग में अलग-अलग रुपों में अवतार लिया और लोगों को लुभाया। आवाज़.कॉम इस महोत्सव के शुभ मौके पर, आपके लिए इन्ही अष्टविनायकों से जुड़ा एक खास शो 'अष्टविनायक' लेकर आया है। इस शो में आप अष्टविनायकों से जुड़ी कथा और मान्यताओं के बारे में सुन सकेंगे।

EpisodesDuration
अष्टविनायक कथा

1 . अष्टविनायक कथा

अष्टविनायक दर्शन की प्रथा कैसे और कब शुरु हुई। इस यात्रा में मंदिरों के दर्शन का क्रम क्या है? किस अष्टविनायक मंदिर का क्या महत्व है और श्रद्धालु क्यों अष्टविनायक यात्रा में इतनी श्रद्धा रखते हैं? जानने के लिए सुनें हमारा यह एपिसोड 'अष्टविनायक कथा'।

More

04 min 55 sec

play

share

मयूरेश्वर

2 . मयूरेश्वर

पुणे के मोरगांव में स्थित मोरेश्वर या मयूरेश्र्वर मंदिर अष्टनियक यात्रा का पहला पड़ाव है। यू तो श्री गणेश का प्रिय वाहन मूषक है, लेकिन प्रचलित मान्याताओं के अनुसार मोर की सवारी कर गणपति जी ने इस मंदिर में सिंधुरासुर नामक राक्षस का संहार किया इसलिए इस मंदिर का नाम 'मयूरेश्र्वर' पड़ा। मूषक और नंदी दोनों की ही मूर्तियां इस मंदिर के प्रवेशद्वार पर स्थापित है । क्या है इस मंदिर की खासियत आप सुन सकेंगे हमारे इस खास एपिसोड में।

More

06 min 42 sec

play

share

सिद्धिविनायक

3 . सिद्धिविनायक

अष्टविनायक का दूसरा पड़ाव यानी सिद्धटेक का सिद्धिविनायक। अष्टविनायक का यही एक ऐसा मंदिर है जहां गणपति की सूंड दाई तरफ है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण खुद भगवान विष्णु ने किया था। ऐसे अलौकिक मंदिर की कथा हम आपके लिए इस एपिसोड में लेकर आए हैं।

More

05 min 57 sec

play

share

बल्लालेश्वर

4 . बल्लालेश्वर

अष्टविनायक यात्रा में बल्लालेश्वर मंदिर की अपनी ही महिमा है। अष्टविनायक यात्रा में श्रद्धालु इस मंदिर के दर्शन तीसरे क्रम में करते हैं। सूंड और नाभि में हीरे जड़ी गणपति की यह मूर्ति भक्तों को अपनी सादगी से मोह लेती हैं।अष्टविनायक मंदिरों में यही एकमात्र मंदिर है, जिसका नाम भक्त के नाम पर है। इस मंदिर से जुड़ी और भी दिलचस्प बातें आप हमारे इस एपिसोड में सुन सकेंगे।

More

07 min 58 sec

play

share

वरदविनायक

5 . वरदविनायक

वरदविनायक गणपति अष्टविनायक यात्रा का चौथा पड़ाव है। यह रायगढ़ जिले के कोल्हापुर में स्थित है। इस मंदिर की खास बात है कभी ना बुझने वाला दीपक, जो 1892 से लगातार जल रहा है। इस दीपक को नंददीप भी कहा जाता है। क्या है वरदविनायक गणपति के दर्शन का महत्व, जानिए हमारे इस एपिसोड में।

More

04 min 45 sec

play

share

चिंतामणि

6 . चिंतामणि

तीन नदियों भीमा, मुला और मुथा के संगम स्थल पर विराजमान है चिंतामणि गणपति। सभी की चिंताओं और दुख को हर लेने वाला यह मंदिर अष्टविनायक यात्रा का पांचवा पड़ाव है। इस मंदिर से जुड़ी प्रचलित प्राचीन कथाओं को आप हमारे इस एपिसोड में सुन सकेंगे।

More

03 min 57 sec

play

share

गिरिजात्मज

7 . गिरिजात्मज

अष्टविनायक का छट्ठा पड़ाव यानी गिरिजात्मज मंदिर। अष्टविनायक का यही एकमात्र मंदिर है, जो गुफाओं में और ऊंचे पर्वतों पर बना है। माना जाता है कि इसी स्थान पर माता पार्वती को पुत्र के रुप में श्री गणेश की प्राप्ति हुई थी। यह वो जगह है जहां श्री गणेश ने अपनी बाल अवस्था के 15 साल निकाले थे। इस मंदिर से जुड़ी और भी कई खास बातें आप हमारे इस एपिसोड में सुन सकेंगे।

More

04 min 37 sec

play

share

विध्नेश्वर

8 . विध्नेश्वर

श्री गणेश को विघ्नहर्ता क्यों कहा जाता है? क्या है इससे जुड़ी कहानी? अष्टविनायक यात्रा के क्रम में सातवें नम्बर पर आते विध्नेश्वर अष्टविनायक की कथा इसी से जुड़ी है। यह मंदिर पुणे-नासिक रोड से 85 किलोमीटर दूर ओझर जिले में स्थित है। इस मंदिर की कथा आप इस एपिसोड में सुन सकते हैं।

More

05 min 17 sec

play

share

महागणपति

9 . महागणपति

महागणपति, राजणगांव के यह गणपति हथियारों से सुसज्जित है। पूर्व की ओर मुख वाले इस गणपति पर सूर्य की किरण हमेशा पड़ती है। शिव द्वारा त्रिपुरासुर राक्षस के विनाश के बाद इस मंदिर का निर्माण हुआ था। माना जाता है कि विदेशियों के आक्रमण से बचाने के लिए मूल मूर्ति को तहखाने में रखा गया था, जो आज तक वहीं है। इस मंदिर की मान्यता और अष्टविनायक के इस आखिरी पड़ाव के बारे में और भी बातें जानने के लिए सुनिए हमारा यह एपिसोड।

More

05 min 00 sec

play

share