अवसर अनंत: Ek MSME Podcast
Duration
3hr 44m
Language
Hindi
Released
Category
Masterclass
Favorite
Review
Play
Share
Read More
1 - सामूहिक उद्यमियों का महत्त्व
35 min 16 sec
13
Episode info
Share Episode
2 - तरलता और नकदी ज़रूरतें
28 min 04 sec
3
Episode info
Share Episode
3 - नवीन बाज़ारों के लियें सशक्तिकरण
33 min 02 sec
2
Episode info
Share Episode
4 - महिला उद्यमी
29 min 20 sec
1
Episode info
Share Episode
5 - सरकारी राहत
24 min 10 sec
1
Episode info
Share Episode
6 - कृषि उद्यमिता - एक आकर्षक क्षेत्र
30 min 48 sec
0
Episode info
Share Episode
7 - बीमा का महत्त्व
18 min 58 sec
2
Episode info
Share Episode
8 - MSME के लिए डिजिटल ऋण प्लेटफार्म
24 min 36 sec
1
Episode info
Share Episode
अवसर अनंत: Ek MSME Podcast
About Show
| Episodes | Duration | |||
1 . सामूहिक उद्यमियों का महत्त्वउद्यमी होने के कई रूप हैं। सामूहिक उद्यमी क्या होते हैं? MSME (सूक्ष्म, लघु, और मध्यम उद्यमी) की महत्वता भारत की अर्थव्यवस्था में क्या है? ऐसे और जुड़े हुए प्रश्नों पर आधारित है यह एपिसोड जिसमे हम बात करेंगे ‘मेकिन महेश्वरी’ से, Global Alliance for Mass Entrepreneurship (GAME) के सह-संस्थापक (Co-founder)। मेकिन जी हमें MSME की ज़रुरत, लॉकडाउन का उनपर प्रभाव, सरकार और GAME की योजनाओं आदि के बारे में बतायेंगे। More | 35 min 16 sec | |||
2 . तरलता और नकदी ज़रूरतेंइस एपिसोड में ‘रमेश धर्मजी’, Global Alliance of Mass Entrepreneurship (GAME) के सलाहाकार, MSME के वित्त और नकदी ज़रूरतों पर चर्चा करेंगे। अकस्मात् आई इस महामारी के कारण, MSME को मजदूर, कच्चे माल और पैसों की कमी, कार्यक्षेत्र के सीमित होने जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रमेश जी भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी), भारतीय रिज़र्व बैंक, और अन्य बैंकों द्वारा साझा कराई योजनाओं के बारे में बात करेंगे, जिसमे शामिल हैं MSME सम्बन्ध, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना। आप इससे जुड़ी और जानकारी के लियें इन वेबसाइट पर जा सकते हैं, https://www.udyamimitra.in/ और https://www.psbloansin59minutes.com/home. More | 28 min 04 sec | |||
3 . नवीन बाज़ारों के लियें सशक्तिकरणजहाँ एक ओर MSME को लॉकडाउन के चलते भिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं संदीप वारागंटी, MD और CEO, Prione, का मानना है कि आने वाले समय में नये बाज़ारों का भी अवसर है। इन कठिन परिस्थितियों से लड़ने के साथ-साथ, डिजिटल (digital) को अपनाना भी ज़रूरी है। संदीप जी डिजिटल होने की आवश्यकता, और मौजूदा हालातों से उबरने की क्षमताओं के बारे में भी बात करेंगे। More | 33 min 02 sec | |||
4 . महिला उद्यमीसुश्री सायरी चहल, SHEROES की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, और महिलाओं के भविष्य को लेकर एक सकारात्मक सोच रखती हैं, खासतौर पर लॉकडाउन के कारण आई समस्याओं से उबरने के लियें। उनका ऐसा मानना है कि महिलाओं का आपस में मेल-जोल काफी सशक्त है और उसको इस्तेमाल करते हुए उन्हें उद्यमी बनने की राह को चुनना चाहिए जिससे कई समस्याओं का समाधान निकल सकता है। SHEROES महिलाओं पर केन्द्रित एक ऐसा मंच है जहाँ वेबसाइट और app के माध्यम से, सहायता, सहयोग, और अवसर मिलते हैं। सुश्री सायरी के नेतृत्व में दस लाख से अधिक महिलाओं को SHEROES के अंतर्गत आगे बढ़ने के बहुत से अवसर मिल चुके हैं, और अगले पांच सालों में इनका लक्ष्य 10 करोड़ महिलाओं को बेहतर मौके देने का है। SHEROES के बारे में और जानने के लियें यह वेबसाइट देखें। https://sheroes.com/ More | 29 min 20 sec | |||
5 . सरकारी राहतसुश्री मनीषा पंवार, IAS हैं और उत्तराखंड सरकार की अपर मुख्य सचिव भी, जिसमें वह MSME, Heavy Industries और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की ओर काम करती हैं। इस एपिसोड में मनीषा जी लॉकडाउन के कारण आई समस्याओं से लड़ने के लिए सरकारी राहतों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों के लिए सहायता, नए अवसरों का सृजन, और उत्तराखंड सरकार की नई योजनाओं के बारे में बताती हैं। More | 24 min 10 sec | |||
6 . कृषि उद्यमिता - एक आकर्षक क्षेत्रभारत के कृषि क्षेत्र के लिए राहत और सहायता बेहद ज़रूरी है। 130 करोड़ जनता को कृषि से खान-पान और पोषण मिलता है और साथ ही तक़रीबन 60% जनता को रोज़गार। जहाँ एक तरफ भारतीय सरकार कृषि के लिए नीतियों में बदलाव से लेकर नई योजनाए भी बना रही है, वहीं दूसरी ओर उद्यमियों के लिए यह एक अच्छा अवसर है कृषि क्षेत्र में आगे आकर इसके हालात सवांरने का। श्री विपुल मित्तल, प्रचलित कंपनी BigBasket के फल और सब्जी विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख, हमें बतायेंगे कैसे। More | 30 min 48 sec | |||
7 . बीमा का महत्त्वएक उद्यम चलाने के लिए उद्यमी को कई प्रकार के जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है। बीमा करने से जोखिम के कारण हुए वित्तीय नुक्सान के प्रभाव को कम किया जा सकता है। इस एपिसोड में श्री कौशल मिश्रा, जो TATA AIG General Insurance company में MD और CEO के पद से रिटायर हुए हैं, बीमा सम्बन्धी सही सलाह, ज़रुरत, उपयोग आदि, के बारे में बतायेंगे। More | 18 min 58 sec | |||
8 . MSME के लिए डिजिटल ऋण प्लेटफार्मभारतीय सकरार ने 2024 तक 5 trillion डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है जिसमे से 40% सूक्ष्म, लघु, और मध्यम उद्योग, यानी MSME से आएगा। हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, यह क्षेत्र देश का दूसरा सबसे बड़ा रोज़गार पैदा करने वाला क्षेत्र है जहाँ 11 करोड़ से भी अधिक संख्या में लोग काम करते हैं। वैश्विक महामारी, कोविद-19 के चलते जो लॉकडाउन राष्ट्र भर में देखा गया, उसके कारण यह क्षेत्र अपनी मौजूदगी और अपने अस्तित्व के लिए झूझ रहा है। U GRO Capital (https://www.ugrocapital.com/) एक नवीन financial technology प्लेटफार्म है जो MSME में क्रेडिट गैप की समस्या को सुलझाने के प्रयास में लगा है। इस कंपनी ने तकनीक से परिपूर्ण इस प्लेटफार्म में कई नए उपकरणों सहित क्षेत्र सम्बन्धी आंकड़े और शोध से मिली उप-क्षेत्रों की जानकारी को जोड़ा है, इससे किसी के ऋण आवेदन पर साठ मिनट से कम में फैसला लिया जा सकता है। More | 24 min 36 sec |
Recommended shows
You may also like
Pilot
Sun 13 Nov: US inflation, Mid-terms, China on Covid, FTX fallout
Show Trailer
S1E1: D'Evil
Ten on Ten : Show Trailer
Introduction: Reflecting on the past decade.











