हॉन्टेड फाइल्स - अहमदाबाद
Duration
1hr 18m
Language
Hindi
Released
Category
Horror
Favorite
Review
Play
Share
Read More
1 - बगोदरा- अहमदाबाद-राजकोट हाईवे
09 min 58 sec
7
Episode info
Share Episode
2 - बालासिनोर - अहमदाबाद
08 min 33 sec
4
Episode info
Share Episode
3 - चांदखेड़ा - अहमदाबाद
08 min 15 sec
3
Episode info
Share Episode
4 - फ्लैट नंबर- 213 , विकास टावर
05 min 59 sec
3
Episode info
Share Episode
5 - GTU कैंपस, अहमदाबाद
08 min 28 sec
3
Episode info
Share Episode
6 - भूतिया होटल - अहमदाबाद
06 min 03 sec
3
Episode info
Share Episode
7 - शक्ति वाटरप्लांट
08 min 45 sec
4
Episode info
Share Episode
8 - कहानी 2 दोस्तों की
10 min 01 sec
2
Episode info
Share Episode
9 - सिंध्रोट वडोदरा
06 min 11 sec
3
Episode info
Share Episode
10 - गुरुकुल आश्रम
06 min 41 sec
2
Episode info
Share Episode
हॉन्टेड फाइल्स - अहमदाबाद
About Show
| Episodes | Duration | |||
1 . बगोदरा- अहमदाबाद-राजकोट हाईवे"दोस्तों, खौफनाक कहानियों के सिलसिले की शुरुआत हम बगोदरा-अहमदाबाद-राजकोट हाइवे की कहानी से करते हैं। बगोदरा , यह नेशनल हाईवे 8 ए पर स्थित एक छोटा-सा शहर है। जो अहमदाबाद-राजकोट को जोड़ता है। इस इलाके में दुर्घटनाओं का ग्राफ इतना ऊंचा है कि लोग मानते हैं कि यहां कुछ पैरानार्मल एक्टिविटी होती है। दुर्घटनाओं का कारण भी यही है। कहा जाता है कि वाहनों के ड्राइवर बगोदरा-लीमड़ी के बीच पट्टे पर कुछ देखकर आश्चर्चचकित रह जाते हैं। वे बताते हैं कि एक महिला वहां से गुजरती है, जो ड्राइवरों का ध्यान विचलित कर देती है। जिससे उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। रात के समय कई ड्राइवरों ने रास्ते पर महिलाओं-भिखारियों को देखा है, जो उनके वाहन के बंद होते ही गायब हो जाते हैं। इस एपिसोड में सुनते हैं, ऐसा ही कुछ बगोदरा-अहमदाबाद-राजकोट हाइवे से जुड़ा एक अनुभव। " More | 09 min 58 sec | |||
2 . बालासिनोर - अहमदाबाद"बालासिनोर, भारत के जुरासिक पार्क के रूप में जाना जाता है। इस जगह पर स्वाभाविक रूप से भूतों का होने का दावा किया जाता है। कई लोगों ने यह दावा किया है कि उन्होंने एक आधे कटे शरीर के आदमी को क्षेत्र में घूमते हुए देखा है और महिलाओं की रोने की आवाज़ें सुनी हैं। इस एपिसोड में कुछ इसी तरह के एक किस्से से जुड़ी कहानी लेकर आपको को सुनाने जा रहे हैं पैरानॉर्मल ऐक्टिविटी एक्सपर्ट प्रोफ़ेसर अग्नी स्वरूप। " More | 08 min 33 sec | |||
3 . चांदखेड़ा - अहमदाबाद"चांदखेड़ा, अहमदाबाद के पास स्थित चांदखेडा शहर का एक प्रसिद्ध स्थान है, जो साबरमती नदी के किनारे बसा है। माना जाता है यहां कोई एक पेड़ है जिसपर किसी प्रेत का साया है। जानकारों के अनुसार अगर कोई उस पेड़ के नजदीक जाने की कोशिश करता है, उसे रात में पेड़ पर बसी आत्मा के बुरे सपने आने लगते हैं। यह पेड़ देखने में काफी डरावना लगता है। अबतक यह बात एक रहस्य बनी हुई है क्यों इस पेड़ से पास से गुजरने से बुरे ख्वाब आते हैं। इस एपिसोड में कुछ इसी तरह के एक किस्से से जुड़ी कहानी लेकर आपको सुनाने जा रहे हैं पैरानॉर्मल ऐक्टिविटी एक्सपर्ट प्रोफ़ेसर अग्नी स्वरूप। " More | 08 min 15 sec | |||
4 . फ्लैट नंबर- 213 , विकास टावर"इस एपिसोड में पैरानॉर्मल ऐक्टिविटी एक्सपर्ट प्रोफ़ेसर अग्नी स्वरूप आपके लिए लाए हैं, अहमदाबाद शहर में बसे एक फ्लैट की कहानी। इस फ्लैट नंबर- 213 , विकास टावर की कहानी दिल दहला देने वाली है। यह कहानी एक खूनी फ्लैट की हैं, जिसमें प्रेत आत्माओं का वास है। तो चलिए दोस्तों सुनते हैं, कहानी फ्लैट नंबर- 213 की। " More | 05 min 59 sec | |||
5 . GTU कैंपस, अहमदाबाद"दोस्तों, इस एपिसोड में हम सुनेंगे कहानी अहमदाबाद स्थित राज्य का प्रसिद्ध 'गुजरात टेक्निकल विश्वविद्यालय' कैंपस की। माना जाता है कि यहां किसी भटकती रूह का साया है, जो आधी रात के दौरान जीटीयू कैंपस के कॉरिडोर में दिखाई देती है। कई छात्रों ने यहां कई डरावने अनुभव किए हैं, जैसे अपने आप दरवाजा खुलना, अचानक खिड़कियां बंद हो जाना, यहां तक की टेबल-चेयर का अपने आप हिलना। माना जाता है कि कैंपस में मौजूद कई लिफ्ट में छात्र व कर्मचारियों ने डरावने अनुभव किए हैं। यह अनहोनियां अबतक एक रहस्य बनी हुईं हैं, जिस पर अभी तक पार पाया नहीं गया है।" More | 08 min 28 sec | |||
6 . भूतिया होटल - अहमदाबाद"इस एपिसोड में अहमदाबाद शहर से में पैरानॉर्मल ऐक्टिविटी एक्सपर्ट प्रोफ़ेसर अग्नी स्वरूप आपके लिए लाए हैं एक और डरावनी कहानी। यह कहानी है अनुभव नाम के व्यक्ति की जो अपने बिज़नेस के सिलसिले में अहमदाबाद आया था। थकान के कारण उसने सोचा की एक रात किसी होटल में रुक कर दूसरे दिन वह अपने काम के लिए निकले। लेकिन उसे यह पता नहीं था जिस होटल में वह रुक रहा है वह होटल आत्माओं और भूतों के वश में है। जानते हैं, उसके साथ क्या हुआ हमारे पैरानॉर्मल ऐक्टिविटी एक्सपर्ट प्रोफ़ेसर अग्नी स्वरूप से। " More | 06 min 03 sec | |||
7 . शक्ति वाटरप्लांट"दोस्तों, आप सब जानते ही होंगे की जल ही जीवन है , लेकिन क्या हो अगर वाटर प्लांट पर किसी भूत- प्रेत का साया पड़ गया हो ? इस एपिसोड में हम सुनेंगे एक ऐसे एक खूनी वाटरप्लांट की दास्तान, जो है अहमदाबाद में। तो सुनते हैं, शक्ति वाटरप्लांट की कहानी पैरानॉर्मल ऐक्टिविटी एक्सपर्ट प्रोफ़ेसर अग्नी स्वरूप से। " More | 08 min 45 sec | |||
8 . कहानी 2 दोस्तों की"दोस्तों, इस एपिसोड में हम आपको 2 दोस्तों की कहानी सुनाएंगे। जिनकी ज़िंदगी बदल गई 17 जुलाई 2018 की शाम को जब उन्होंने आभास किया पैरानॉर्मल ऐक्टिविटी को। यह कहानी है कपिल और उसके दोस्त की जो काम के सिलसिले में अहमदाबाद आए थे और जो उनके साथ हुआ वो वे कभी भुला नहीं पाए। तो चलिए सुनते हैं, उनके साथ ऐसा क्या हुआ था ? सुनते हैं, पैरानॉर्मल ऐक्टिविटी एक्सपर्ट प्रोफ़ेसर अग्नी स्वरूप से । " More | 10 min 01 sec | |||
9 . सिंध्रोट वडोदरा"वडोदरा के पास एक छोटे से गांव, सिंधरोट में एक खूबसूरत बांध है जो यहां की शांति और ताजी हवा के कारण युवाओं के लिए एक प्रसिद्ध शाम का स्थान है। लेकिन शांति और पर्यटन के बावजूद, यह स्थान वडोदरा गुजरात में सबसे प्रेतवाधित स्थानों में से एक है। स्थानीय लोग अक्सर सलवार-कमीज़-दुपट्टा पहने एक लड़की को देखते हैं, लेकिन आधे चेहरे के साथ! भयावह, है ना? वे कहते हैं कि वह लोगों को उसी रास्ते वापस जाने के लिए कहती है जिस तरह से वे आए थे और उन्हें लड़कियों के साथ गांव में प्रवेश करने के खिलाफ चेतावनी देते है। तो एपिसोड में हम ऐसा ही एक किस्सा सुननें वाले हैं। " More | 06 min 11 sec | |||
10 . गुरुकुल आश्रम"दोस्तों, हम हॉन्टेड फाइल्स अहमदाबाद के आखरी एपिसोड में हम पहुंच चुके हैं, तो सफर को आगे बढ़ाते हैं। चलिए सुनते हैं, एक और कहानी अहमदाबाद से और जानते हैं, क्यों अहमदाबाद के इस गुरुकुल आश्रम को हॉन्टेड जगह के यादि में गिना जाता है। तो चलिए सुनते हैं, कहानी गुरुकुल आश्रम, अहमदाबाद की पैरानॉर्मल ऐक्टिविटी एक्सपर्ट प्रोफ़ेसर अग्नी स्वरूप से। " More | 06 min 41 sec |
Recommended shows
You may also like
मध्यंतर !
आम्ही बहिणी
S1E1: D'Evil
हिरण्यकश्यप की तपस्या
पार्टी
Leh : A Beauty that Scares! Part 1











