Logo
Logo
mic
Download
दानव: सीरियल किलर्स की कहानी

दानव: सीरियल किलर्स की कहानी

Duration

0hr 55m

Language

Hindi

Released

Category

Stories

Like

Favorite

like

Review

play

Play

share

Share

दोस्तों, आपने फिल्मों में, सीरीयल्स में और वेब सीरीज में अक्सर सीरियल किलर्स को देखा होगा। ये काफी भयावह होते हैं और पर्दे पर उनके कारनामे देख लोग डर और खौफ में आ जाते हैं। दरअसल, रियल लाइफ में भी कई सीरियल किलर होते हैं और कई बार उन सीरियल किलर पर ही फिल्में बनती हैं। जब इनकी हैवानियत और दरिंदगी के कारनामे सामने आते हैं तो लोग हैरान रह जाते हैं। यहां हम इस शो में आपको ऐसे ही 10 सीरियल किलर्स के बारे में बताएंगे। तो चलिए सुनते हैं, इन सीरियल किलर्स की कहानियां।

Read More

साइनाइड मोहन

1 - साइनाइड मोहन

08 min 47 sec

Like

8

play...

Episode info

info

Share Episode

share
देवेंद्र शर्मा

2 - देवेंद्र शर्मा

04 min 56 sec

Like

6

play...

Episode info

info

Share Episode

share
रेणुका शिंदे और सीमा गावित

3 - रेणुका शिंदे और सीमा गावित

04 min 13 sec

Like

6

play...

Episode info

info

Share Episode

share
सायनाइड मल्लिका

4 - सायनाइड मल्लिका

04 min 07 sec

Like

4

play...

Episode info

info

Share Episode

share
निठारी किलर्स

5 - निठारी किलर्स

05 min 31 sec

Like

6

play...

Episode info

info

Share Episode

share
एम जयशंकर

6 - एम जयशंकर

05 min 44 sec

Like

5

play...

Episode info

info

Share Episode

share
ऑटो शंकर

7 - ऑटो शंकर

05 min 16 sec

Like

7

play...

Episode info

info

Share Episode

share
रमन राघव

8 - रमन राघव

05 min 09 sec

Like

4

play...

Episode info

info

Share Episode

share
बीयर मैन

9 - बीयर मैन

04 min 43 sec

Like

3

play...

Episode info

info

Share Episode

share
अमरजीत साडा

10 - अमरजीत साडा

06 min 51 sec

Like

13

play...

Episode info

info

Share Episode

share

दानव: सीरियल किलर्स की कहानी

Stories|Hindi|10 Episodes
Like
share
like

About Show

दोस्तों, आपने फिल्मों में, सीरीयल्स में और वेब सीरीज में अक्सर सीरियल किलर्स को देखा होगा। ये काफी भयावह होते हैं और पर्दे पर उनके कारनामे देख लोग डर और खौफ में आ जाते हैं। दरअसल, रियल लाइफ में भी कई सीरियल किलर होते हैं और कई बार उन सीरियल किलर पर ही फिल्में बनती हैं। जब इनकी हैवानियत और दरिंदगी के कारनामे सामने आते हैं तो लोग हैरान रह जाते हैं। यहां हम इस शो में आपको ऐसे ही 10 सीरियल किलर्स के बारे में बताएंगे। तो चलिए सुनते हैं, इन सीरियल किलर्स की कहानियां।

EpisodesDuration
साइनाइड मोहन

1 . साइनाइड मोहन

सीरियल किलर मोहन कुमार को साइनाइड मोहन के नाम से भी जाना जाता है। इसे 20 महिलाओं की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाने के बाद वह उन्हें गर्भ निरोधक लेने के लिए प्रेरित करता था जो वास्तव में साइनाइड की गोलियां थीं। 2005 से 2009 के बीच उसने करीब 20 महिलाओं की हत्या की थी। ऐसा कहा जाता है कि वह कथित तौर पर बैंक धोखाधड़ी और अन्य वित्तीय जालसाजी में भी शामिल था। दिसंबर 2013 में उसे मौत की सजा सुनाई गई थी।

More

08 min 47 sec

play

share

देवेंद्र शर्मा

2 . देवेंद्र शर्मा

देवेंद्र शर्मा एक डॉक्टर था। जिसने कारों की चोरी की और लगभग 40 ड्राइवरों को मार डाला। देवेंद्र शर्मा आयुर्वेदिक दवाओं का डॉक्टर था जो लगातार अतिरिक्त कमाई के अन्य तरीकों की तलाश में था। इसलिए, उसने 2002 और 2004 के बीच यूपी, गुड़गांव और राजस्थान के आसपास के इलाकों से कारों की चोरी और ड्राइवरों की हत्या करना शुरू कर दिया। बाद में उसने लगभग 30-40 ड्राइवरों की हत्या करना स्वीकार किया। उसे 2008 में मौत की सजा सुनाई गई थी। पिछले साल सामने आया कि उसने 100 लोगों की हत्या की और उनके शवों को मगरमच्छों को खिलाया।

More

04 min 56 sec

play

share

रेणुका शिंदे और सीमा गावित

3 . रेणुका शिंदे और सीमा गावित

इन दोनों बहनों का नाम रेणुका शिंदे और सीमा गावित है। यह बहनें अपनी मां के साथ मिलकर छोटे बच्चों का अपहरण करती थी और फिर उन्हें बेरहमी से मार देती थी। रेणुका शिंदे और सीमा गावित ने साल 1990 से 1996 के बीच कोल्हापुर, नासिक और पुणे सहित कई अन्य शहरों से दर्जन भर से ज्यादा बच्चों का अपहरण किया था।

More

04 min 13 sec

play

share

सायनाइड मल्लिका

4 . सायनाइड मल्लिका

केडी केम्पम्मा , जिसे साइनाइड मल्लिका के नाम से जाना जाता है, यह भारत की पहली दोषी महिला सीरियल किलर है। जिसने 1999 में अपनी पहली हत्या के साथ केम्पम्मा ने अगले 8 वर्षों में 6 महिलाओं की हत्या कर दी थी ।

More

04 min 07 sec

play

share

निठारी किलर्स

5 . निठारी किलर्स

नोएडा का निठारी कांड काफी चर्चित रहा था। निठारी के हत्यारों को 16 से अधिक बच्चों के बलात्कार, हत्या और अपहरण का दोषी पाया गया था। मोहिंदर सिंह पंढेर नोएडा का एक धनी व्यापारी था जिसे 2005 और 2006 के बीच निठारी गांव में 16 लापता बच्चों की खोपड़ी की खोज के सिलसिले में उसके नौकर सुरिंदर कोली के साथ गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों लोगों पर बलात्कार, नरभक्षण और अंग तस्वरी का आरोप लगाया गया था। इनमें से कुछ आरोप सही थे जबकि अन्य महज अफवाह थे। कोली और पंढेर दोनों को 2017 में मौत की सजा सुनाई गई थी।

More

05 min 31 sec

play

share

एम जयशंकर

6 . एम जयशंकर

एम. जयशंकर पर 30 महिलाओं के साथ रेप और 15 महिलाओं की हत्या का आरोप था। जयशंकर पर 2008 और 2011 के दौरान कई बलात्कार और हत्याओं का आरोप लगाया गया। ऐसा माना जाता है कि वह तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 30 बलात्कार, 15 हत्या और डकैती के मामलों में शामिल था। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और बैंगलोर में जेल में डाल दिया गया जहां उसके मानसिक रूप से बीमार होने का पता चला। जेल से भागने के कई असफल प्रयासों के बाद उसने 2018 में आत्महत्या कर ली।

More

05 min 44 sec

play

share

ऑटो शंकर

7 . ऑटो शंकर

1988 के अंत में लगभग 6 महीने की अवधि में चेन्नई के तिरुवन्मियूर की नौ लड़कियां लापता हो गईं। उसी साल दिसंबर में एक स्कूली छात्रा ने शिकायत की कि एक ऑटो-रिक्शा चालक ने एक शराब की दुकान के सामने उसके साथ मारपीट और अपहरण करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस गुप्त रूप से गई और शराब की दुकान में काम करना शुरू कर दिया। वहां से उन्होंने पाया कि अपराधों के पीछे शंकर नाम का एक व्यक्ति था। शंकर इन लड़कियों का अपहरण कर लेता, उन्हें मार डालता था, उनका दाह संस्कार करता और उनकी राख को बंगाल की खाड़ी में गिरा देता। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही उसे 'ऑटो शंकर' के नाम से जाना जाने लगा।

More

05 min 16 sec

play

share

रमन राघव

8 . रमन राघव

रमन राघव एक सिजोफ्रेनिक सीरियल किलर था जिसने 23 से अधिक लोगों की हत्या की थी। रमन राघव को 'साइको रमन' भी कहा जाता है। वह 1960 के दशक में मुंबई की झुग्गी बस्तियों में रहने वालों को आतंकित करने के लिए जाना जाता था। वह पीड़ितों को मारने के लिए लाठी का इस्तेमाल करता था। जब उसे गिरफ्तार किया गया, तो उसको सिजोफ्रेनिया होने का पता चला। उसने 23 लोगों की हत्या करना कबूल किया। हालांकि, उसकी स्वीकारोक्ति अत्यधिक संदिग्ध थी क्योंकि कि वह मानसिक रूप से स्थिर नहीं था। 1995 में उसकी मृत्यु हो गई।

More

05 min 09 sec

play

share

बीयर मैन

9 . बीयर मैन

बीयर मैन एक ऐसे सीरियल किलर का नाम है, जिसने दक्षिणी मुंबई में अपने आतंक से लोगों को खौफजदा कर दिया। इस हत्यारे के बारे में कहा जाता है कि ये पहले बीयर पीता और फिर अपने हत्यारे की तलाश कर उसे मार देता। मारने के बाद खाली बीयर की बोतल को उसकी लाश के पाश छोड़ जाता था। तो आइए, जानते हैं इस बीयर मैन की आगे की कहानी क्या है।

More

04 min 43 sec

play

share

अमरजीत साडा

10 . अमरजीत साडा

इतिहास के पन्नों में सीरियल किलिंग के कई खौफनाक किस्से दर्ज हैं। इस एपिसोड हम आपको ऐसे ही एक सीरियल किलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी तब उम्र महज 8 साल थी। लेकिन जुर्म इतना बड़ा था कि उस पर शायद ही किसी को यकीन हो।

More

06 min 51 sec

play

share

You may also like

Picture of the author

S1E1: D'Evil

play
Picture of the author

क्षितिज की कहानी

play
Picture of the author

हिरण्यकश्यप की तपस्या

play
Picture of the author

बहिणाबाई चौधरी

play
Picture of the author

સર્જન

play
Picture of the author

પ્રસ્તાવના

play